दुर्ग पुलिस ने म्यू अकाउंट नेटवर्क का किया भंडाफोड़, इंटर स्टेट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने म्यू अकाउंट नेटवर्क का किया भंडाफोड़, इंटर स्टेट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Durg Police bust ‘mule account’ network दुर्ग जिले की खुर्सीपार थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा नेटवर्क संचालित करने वाले 3 अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक, 11 सिम कार्उ, 13 मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किया है। थाना खुर्सीपार और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालन के लिए उपयोग किए जा रहे म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है।

गरीबों को बनाते थे निशाना

पुलिस ने बताया कि आरोपी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाकर अवैध वित्तीय लेन-देन करते थे। इन्हीं खातों से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। आईपीएल सीजन के दौरान रांची (झारखंड) से नेटवर्क संचालित किया गया था। ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन अन्ना रेड्डी के माध्यम से सट्टा कारोबार का संचालन किया जा रहा था।

दुर्ग पुलिस ने म्यू अकाउंट नेटवर्क का किया भंडाफोड़, इंटर स्टेट गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

मैदान में तीन युवक कर रहे थे ऑनलाइन सट्टा का संचालन

21 जून को खुर्सीपार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक तुलसी बिझेकर को सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई खेल मैदान खुर्सीपार स्थित बिजली पोल के पास तीन युवक लैपटॉप और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा का संचालन कर रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज मौजूद हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी खुर्सीपार को अवगत कराया। जिसके पश्चात तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके पर आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप एवं हार्ड डिस्क बरामद किए गए।

अवैध वित्तीय लेन-देन में शामिल थे आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालन एवं अवैध वित्तीय लेन-देन में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए “अन्ना रेड्डी” ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन का उपयोग करते थे। आईपीएल सीजन के दौरान आरोपियों द्वारा रांची (झारखंड) में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालन और उससे संबंधित वित्तीय गतिविधियों का संचालन किया जाना प्रारंभिक जांच में पाया गया है।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 318(2), 318(3), 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 5, 6 एवं 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अपराध करने का तरीका

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को पैसों का प्रलोभन देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। खाता खुलने के पश्चात संबंधित व्यक्तियों से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम अपने कब्जे में रख लेते थे। साइबर अपराध और अवैध वित्तीय लेन-देन में ऐसे खातों को सामान्यत: म्यूल अकाउंट कहा जाता है।

अन्ना रेड्डी ऑनलाइन बैटिंग एप का करते थे उपयोग

आरोपी इन खातों का उपयोग अन्ना रेड्डी ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित ऑनलाइन जुआ-सट्टा से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने, अवैध लेन-देन को छिपाने और रकम की निकासी करने के लिए करते थे। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर, सिम कार्ड, बैंक खाते एवं डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जाता था। ताकि वास्तविक वित्तीय प्रवाह एवं संचालकों की पहचान छिपाई जा सके।

झारखंड से चलाया था आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आईपीएल सीजन के दौरान आरोपियों द्वारा रांची (झारखंड) से नेटवर्क संचालित किया गया था। विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। बरामद डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों एवं वित्तीय ट्रांजेक्शनों का तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण जारी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. अजय मिश्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, एवेन्यू सी, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. दीपक कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नगदोई, जिला नालंदा, बिहार।
3. करण कुमार सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. लेनोवो कंपनी का लैपटॉप -1
2. हार्ड डिस्क- 1
3. मोबाइल फोन- 13
4. सिम कार्ड- 11
5. बैंक पासबुक- 62
6. ATM कार्ड- 81
7. चेकबुक- 5

Related posts

BSP में लोहा चोरी, मुख्य अरोपी संजय की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

Breaking: लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 13 छात्रों की मौत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल पूरा होने के पहले पद छोड़ा