Durg: नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम आयल से आधे घंटे में बना दिया हानिकारक पनीर, खाद्य विभाग ने फैक्ट्री किया सील

Durg: नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम आयल से आधे घंटे में बना दिया हानिकारक पनीर, खाद्य विभाग ने फैक्ट्री किया सील

CG Prime News@दुर्ग. Durg food department raid fake paneer factory दुर्ग जिले में नकली पनीर बनाने की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां बड़े पैमाने पर हानिकारक नकली पनीर बनाकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने कुम्हारी से अहिवारा रोड पर स्थित नकली पनीर फैक्ट्री में छापेमारा कार्रवाई की है। पछले कुछ दिनों से लगातार खाद्य विभाग को यह शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है। वहीं फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

आधी रात पहुंची टीम
खाद्य विभाग ने कुछ डेयरी से सैंपल भी लिए थे। सैंपल लेने के बाद डेयरी संचालकों ने ही पनीर की फैक्ट्री का एड्रेस विभाग को बताया। इसके बाद एसडीएम की टीम ने शुक्रवार को खाद्य विभाग के साथ रात 2 बजे फैक्ट्री में छापेमार करवाई की।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्किम्ड मिल्क पाउडर और पाम आयल से यहां नकली पनीर बनाया जा रहा था। यह फैक्ट्री पिछले 4 महीने से संचालित हो रही थी। फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम आयल और अन्य अमानक तेल को मिलाकर नकली और घटिया पनीर का निर्माण किया जा रहा था। उसे बाजार में धड़ल्ले से बचा जा रहा था।

टेस्ट के लिए भेजा गया
छापेमार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में पनीर बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने टीम को अपने सामने में आधे घंटे में ही नकली पनीर बनाकर दिखा दिया। इसके बाद अधिकारी हैरत में पड़ गए। फिलहाल पनीर का सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार