Durg Breaking: कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Durg Breaking: कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

CG Prime News@दुर्ग. Durg : Cylinder Blast in Kumhari; 4 Members of the Same Family Dead छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड 4 खपरी रोड के वैष्णव परिवार के मकान की रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

दुर्ग SSP पहुंचे घटना स्थल

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग SSP विजय अग्रवाल, CSP छावनी प्रशांत सिंह पैकरा अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। मृतकों होमदास वैष्णव उम्र 40 साल, चांदनी 17 वर्ष, लक्ष्मी 18 वर्ष और गोपिका वैष्णव 2 वर्ष शामिल है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि घर में शॉर्ट सर्किट से पहले आग लगी। आग की चपेट में आकर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग के चलते परिवार को निकलने का मौका नहीं मिला। जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

चार लोगों की बॉडी मिली

कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि फिलहाल चार लोगों की बॉडी घटना स्थल से मिली है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। राहत बचाव का कार्य जारी है।

दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की आवाज

मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वाले सभी चार लोग एक ही परिवार के हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। आसपास के लोगों धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए।

पूरे घर में लग गई आग

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

Related posts

 छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव, कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि

Shah Rukh Khan की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, क्रिसमस पर होगा बड़ा मुकाबला