दुर्ग: युवती से छेड़छाड़ विवाद में खूनी मोड़, युवक की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: युवती से छेड़छाड़ विवाद में खूनी मोड़, युवक की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. durg gaya nagar murder case 9 accused arrested दुर्ग पुलिस ने गया नगर क्षेत्र में हुए युवक के हत्याकांड का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश और छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक संघर्ष में बदल गया। हमले में 23 वर्षीय जितेश उर्फ रितेश ठाकुर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

कैसे हुआ विवाद?

पुलिस जानकारी के मुताबिक 11 मई की रात गया नगर इलाके में दो पक्षों के बीच युवती से छेड़छाड़ को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था। देर रात करीब 1 बजे कुछ युवक हथियारों के साथ पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडे, बल्ले और धारदार हथियारों से मारपीट की। घटना में जितेश उर्फ रितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल ठाकुर सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थाना दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे, धारदार हथियार, पत्थर और ईंट बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें आकाश यादव उर्फ अक्कू, विजय सारथी उर्फ बिट्टू, आर्यन गुप्ता, लकी सारथी, भूपेंद्र सारथी, ललित यादव, युवराज सारथी, बलराम उर्फ बाली और नागेश यादव शामिल हैं।

Related posts

Commonwealth Games 2026: शर्मिला धनकड़ ने पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड, CG की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर

रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल के इमजेंसी वार्ड में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंच