छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, 22 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, 22 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। रविवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। प्रदेश के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल (सीजी बोर्ड) 22 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। वहीं 1 मई से छुट्टियां लगने वाली थी। गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिक्षकों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा।

कलेक्टर को लिखा था पत्र
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा था। मांग की गई थी कि जिले में पारा 42 डिग्री पार कर रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द स्कूलों में छुट्टियां की जाएं। जबकि प्रदेश भर के स्कूल संचालकों को निर्देश जारी किया गया था कि वे सुबह 7 बजे से कक्षाएं लगाएं। प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। सुबह सूरज निकलते ही धरती तपने लगती है। कई जिलों में लू का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तपती दोपहरी में बच्चों के बीमार पडऩे की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Related posts

4 Cr. की नकदी पर कानूनी शिकंजा, फर्म का दावा खारिज, आयकर जांच शुरू

भिलाई में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, AI से लड़कियों की तस्वीरें बनाकर देशभर में ठगी 

Breaking: अहिवारा भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था उपचार