दुर्ग | Drunk truck driver hits a car on Nandini Road, one girl dead, 2 seriously injured. छत्तीसगढ़ में बढ़ती शराबखोरी और उससे जुड़ी घटनाओं के बीच नंदिनी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने स्कूटी सवार तीन सहेलियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
यह भी पढ़ेः धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़
हादसे का विवरण
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी, हिमानी और प्रीति नाम की तीन सहेलियां जूस पीने के बहाने घर से निकली थीं। इसी दौरान नंदिनी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि लक्ष्मी और हिमानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
नशे में चालक, नहीं दिखा कोई पछतावा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक पूरी तरह शराब के नशे में था। हादसे के बाद वह ट्रक लेकर करीब 2 किलोमीटर तक भागता रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। लोगों का कहना है कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था, बल्कि वह उल्टा लोगों को धमका रहा था।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार खुल रही शराब दुकानों और ढीली कानून व्यवस्था के कारण ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और शराब नियंत्रण को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आम होते जाएंगे।