डिप्टी CM विजय शर्मा ने सरेंडर्ड नक्सलियों को दिया स्मार्टफोन, बोले-अब आप स्मार्ट

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सरेंडर्ड नक्सलियों का दिया स्मार्टफोन, बोले-अब आप स्मार्ट

CG Prime News@जगदलपुर.Deputy CM Vijay Sharma gave smartphones to the surrendered Naxalites प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फूड एंड बेवरेज का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त बीजापुर जिले के 30 पुनर्वासित युवाओं को टूलकिट और स्मार्ट फोन दिया है। साथ ही सभी युवाओं को पासिंग आउट सर्टिफिकेट भी दिए गए। बस्तर में अब हिंसा की नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की कहानी लिखी जा रही है।

हिंसा छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटै नक्सली

नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं को सरकार अब तकनीक और रोजगार से जोड़ रही है। हथियार छोड़कर आए नक्सलियों को अब सरकार ने स्मार्ट फोन दिया है। स्मार्ट फोन चलाकर ये सरेंडर्ड नक्सली स्मार्ट बनेंगे।

स्मार्ट फोन सीखने, कमाने और आगे बढऩे का जरिया

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, स्मार्ट फोन आज के समय में केवल संपर्क का साधन नहीं, बल्कि सीखने, कमाने और आगे बढऩे का जरिया है। सरकार का उद्देश्य इन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की सकारात्मक धारा से जोडऩा है।

343 पुनर्वासित युवाओं को मिल चुका है प्रशिक्षण

बस्तर जिले में अब तक 343 पुनर्वासित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, राजमिस्त्री, बकरीपालन, मुर्गीपालन, हॉस्पिटैलिटी जैसे ट्रेड 161 युवाओं को नुवा बाट आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण, 28 युवा वर्तमान में वेल्डिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

योजना से गांव में ही मिलेगा काम

राज्य सरकार ने होम स्टे योजना शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण परिवार खेती-किसानी के साथ-साथ एक कमरा तैयार कर पर्यटकों के लिए होम स्टे चला सकते हैं। होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण प्राप्त ये युवा होम स्टे संचालन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गांव में ही रोजगार पा सकते हैं।

सही राह दिखाने की अपील

उप मुख्यमंत्री ने पुनर्वासित युवाओं से अपील की है कि, वे गांव लौटकर शांतिपूर्ण जीवन जिएं और उन युवाओं को भी समझाएं, जो अब भी भटकाव की राह पर हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार