भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की नीयत से घुसे युवक की मिली लाश, करंट लगने से मौत की आशंका, केबल में फंसा था डेड बॉडी

भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की नीयत से घुसे युवक की मिली लाश, करंट लगने से मौत की आशंका, केबल में फंसा था डेड बॉडी

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक की लाश केबलों में फंसा हुआ मिला है। सोमवार को CISF ने घटना की सूचना भी थाने में दी। जिसके बाद भी थाना पुलिस ने युवक के लाश को मरच्यूरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक की लाश ब्लास्ट फर्नेस 6 के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में केबल वायर के बीच फंसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह चोरी करने घुसा और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।

दीवार तोड़कर अंदर घुसा
टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल की दीवार टूटी पाई गई है। मृतक ने यहां के केबल को काटने की कोशिश की है। हो सकता है केबल काटने के दौरान उसे करंट लगा और मौत हो गई। मौत के असली वजह का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Related posts

दुर्ग में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की

छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती

वीजा रद्द होने के बाद नाइजीरिया लौटना चाहती थी छात्रा, पुलिस ने दिलाए 24 हजार