छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 543 नए मरीज, ITBP के 49 जवान संक्रमित

रायपुर. CG prime news. राजनांदगांव जिले में एक बार फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 89 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर रात पहले 59 और फिर 20 नए मरीजों की पुष्टि की। जिले में एक साथ 89 पॉजिटिव मरीज के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या एक बार फिर पैरामिलिट्री फोर्स की है। जिले में तैनात आईटीबीपी के 49 जवान संक्रमित मिले हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों से 8 नए मरीज भी सामने आए हैं।

चार लोगों की मौत
प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश में बुधवार देर रात कोरोना के कुल 543 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

Related posts

विधायक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, CM साय ने दिया कंधा

भिलाई में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर 24.28 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

चूहा मार दवा खाकर पत्नी ने किया सुसाइड, अब पति हुआ गिरफ्तार