छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा, गिरौदपुरी से हुआ आगाज, PCC चीफ बोले जल रहा छत्तीसगढ़, ये न्याय की लड़ाई

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा, गिरौदपुरी से हुआ आगाज, PCC चीफ बोले जल रहा छत्तीसगढ़, ये न्याय की लड़ाई

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस न्याय यात्रा का गुरुवार को आगाज हो गया है। न्याय यात्रा की शुरुआत सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से हुई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ जल रहा है। कवर्धा पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। यहां न्याय की लड़ाई और यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा है। बैज ने शिवरीनारायण पहुंचकर, भगवान श्रीराम और मां शबरी के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। यात्रा के दौरान बैज बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।

कांग्रेस के सभी बड़े नेता रहे मौजूद
न्याय यात्रा के पहले दिन यात्रा में पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे, कसडोल विधायक संदीप साहू सहित अन्य कांग्रेस परिवार के सदस्य शामिल हुए।

करेंगे बातचीत
यात्रा के दौरान स्थानीय नेताओं से बातचीत और जनता के साथ सीधे संवाद के जरिए कांग्रेस अपने विरोधियों पर राजनीतिक हमला तेज करने का प्रयास करेगी।
2 अक्टूबर को समापन होने वाली इस पदयात्रा का राजनीतिक महत्व इस बात से भी झलकता है कि इसे गांधी जयंती के दिन रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समाप्त किया जाएगा। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सत्ता में वापसी का रास्ता साफ करने की कोशिश कर रही है।

Related posts

दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई, दहेज प्रताड़ना में FIR के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले हाथ में गीता लेकर रायपुर जेल से रिहा हुए 9 कैदी

राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 कारोबारियों के ठिकानों पर छापा