कांग्रेस मेयर का साला गिरफ्तार, देसी बम बनाकर खुद को उड़ाने की थी योजना

कांग्रेस मेयर का साला गिरफ्तार, देसी बम बनाकर खुद को उड़ाने की थी योजना

CG Prime News@रायपुर. Congress Mayor’s Brother-in-Law Arrested in Raipur राजधानी रायपुर में देसी बम बनाने वाला आरोपी विनय देवांगन पकड़ा गया है। वह कांग्रेस नेता और बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह फैमिली से परेशान था। खुद को बम से उड़ाकर खत्म करने की नियत से उसने विस्फोटक बनाने का सामान खरीदा था।

मितानिन के घर से मिला था बम बनाने का रॉ मटेरियल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिरफिरा किस्म का है। 3 बार घर छोड़कर भाग चुका है, घरवालों से बात भी नहीं करता था। पुलिस ने उसे 12 मई की रात रावाभाठा इलाके से गिरफ्तार किया है। इसी इलाके में मितानिन के घर से बम बनाने का रॉ मटेरियल मिला था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार का बीरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है। 6 मई की शाम विनय मितानिन के घर बैग लेकर पहुंचा था।

उसने कहा कि वह बैग अभी कुछ समय के लिए यहां रख रहा है और बाद में ले जाएगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। मितानिन को इस पर शक हुआ, तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।

बम या IED बनाने में इस्तेमाल होते हैं ये सामान

आरोपी के रखवाए बैग से जो सामान मिला है, बैटरी, वायर, कैमिकल, डेटोनेटर ये सब आमतौर पर विस्फोटक डिवाइस या IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सामान होते हैं। वहीं एयरगन अलग से हथियार या ट्रेनिंग/शिकार जैसी गतिविधियों में इस्तेमाल होती है।

पार्षद ने की थी बैग की जांच

सूचना मिलने पर अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे और सुबह आने की बात कहकर चले गए। 7 मई की सुबह 8 बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग खोलकर जांच की। उसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला।

इसके बाद पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचे थे। बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी फरार था।

Related posts

Durg: भैंस चुराकर भागते एक नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में पाइवेट सेक्टर के 2300 पदों पर भर्ती, 22 मई को प्लसमेंट कैंप

दुर्ग जिले में अवैध शराब परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का सामान जब्त