भिलाई में डिजिटलीकरण कार्य का निरीक्षण,कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

संभाग आयुक्त व कलेक्टर ने भिलाई और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटलीकरण कार्य की प्रगति का लिया जायजा।

दुर्ग.संभाग के आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर सत्यनारायण राठौर तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने भिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने नगर निगम भिलाई के सभागार में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। (Inspection of digitization work in Bhilai, Collector gave necessary instructions)
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर  विरेन्द्र सिंह, ईआरओ अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और नगर निगम आयुक्त श्री राजीव पाण्डे उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति का अवलोकन

संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने दुर्ग जनपद पंचायत के अंतर्गत मचान्दुर, रिसामा और अण्डा ग्राम पंचायतों में भी डिजिटलीकरण की स्थिति का जायजा लिया मचान्दुर और रिसामा में उन्होंने बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अण्डा में कार्य की समीक्षा और निर्देश

अण्डा में बीएलओ द्वारा अपेक्षित प्रगति न मिलने पर अधिकारियों ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देशित किया कि घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्रित किए जाएं और निर्धारित समयसीमा से पूर्व डिजिटलीकरण कार्य पूरा किया जाए।
इस दौरान जनपद सीईओ श्री रूपेश पाण्डे, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बीएलओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार