रायपुर अस्पताल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीका का पहला डोज लिया

रायपुर@CG Prime News. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोविड-19 से बचाव के टीके का पहला डोज लिया। प्रदेश की जनता से अपील कर कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाने में यह टीका बहुत ही कारगर है। इस लिए अधिक संख्या में टीका लगवाए।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आरके सिंह, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल मौजूद रहे।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत