CG विधानसभा में छाया साधराम हत्याकांड, पूर्व CM ने कह दी ये बड़ी बात

CG Prime News रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में साधराम हत्याकांड का मुद्दा छाया रहा। 22 फरवरी की कार्यवाई के दौरान शून्यकाल के जरिए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कवर्धा में हुए साधराम यादव हत्याकांड का मुद्दा उठाया। ज्ञात हो कि गत 20 फरवरी को विधायक देवेंद्र कवर्धा लालपुर गांव पहुंच मृतक साधराम के परिजनों से भेंट कर उनकी मांगे सुनी थी। इस दौरान हुई समाज की बैठक के दौरान आवश्यक फैसलों के साथ ही विधायक देवेंद्र ने सदन में मुद्दा उठाने की बात कही थी। सदन में उठे साधराम हत्याकांड के मुद्दे पर विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच कराए, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी देने और मुआवजा देने को लेकर बात रखी।

विधायक देवेंद्र के 20 फरवरी को कवर्धा दौरे के दौरान समाज प्रमुखों ने उन्हें न्याय रैली में सम्मिलित होने की अपील की थी। विधानसभा की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत विधायक देवेंद्र अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ कवर्धा पहुंचेंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज,शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक

छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को मिलेगा सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, साय कैबिनेट का फैसला

रायपुर-दुर्ग से सावन में बाबा धाम श्रावणी मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन