चैत्र नवरात्रि: दुर्ग पुलिस ने पदयात्रियों के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनाया ट्रैफिक कॉरिडोर

चैत्र नवरात्रि: दुर्ग पुलिस ने पदयात्रियों के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनाया ट्रैफिक कॉरिडोर

CG Prime News@दुर्ग. चैत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ पैदल जाने वाले पदयात्रियों के लिए दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक ट्रैफिक कॉरिडोर बनाया है। गुरुवार से नवरात्र प्रारंभ हो गया है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि पदयात्रियों के लिए बनाए गए ट्रैफिक कॉरिडोर में 4 पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे तैनात किए गए हैं। वहीं पीए सिस्टम से सतत सुरक्षा निर्देश जारी किया जा रहा है। 19 मार्च यानी आज से 27 मार्च तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू हो गई है। वहीं पदयात्रियों और वाहन चालकों के लिए भी विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

पदयात्रियों के लिए यह मार्ग किया निर्धारित

कुम्हारी टोल प्लाजा, सिरसा गेट चौक, डबरापारा तिराहा, खुर्सीपार तिराहा, पावर हाउस अंडर ब्रिज, मुर्गा चौक, सेंट्रल एवेन्यू, सेक्टर-09 चौक, एमडी बंगला तिराहा , ठगड़ा बांध ओवरब्रिज के नीचे, जेल तिराहा, गांधी तिराहा, पटेल चौक, गंजपारा पुलगांव चौक, शिवनाथ नदी ब्रिज, अंजोरा बाईपास, राजनांदगांव, डोंगरगढ़।

चैत्र नवरात्रि: दुर्ग पुलिस ने पदयात्रियों के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनाया ट्रैफिक कॉरिडोर

बतां दें कि हर साल चैत्र नवरात्र में बड़ी संख्या में पैदल यात्रा कर श्रद्धालु माता के दरबार डोंगरगढ़ जाते हैं। भिलाई-दुर्ग से गुरजने वाले नेशनल हाइवे में दोनों ओर पैदल यात्रियों का जत्था माता के जयकारे लगाते हुए जाता हुआ नजर आता है।

24 घंटे निगरानी

दुर्ग पुलिस ने बताया कि निर्धारित अवधि 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मार्ग में 4 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं। जो 24 घंटे निगरानी रखते हुए पीए सिस्टम के माध्यम से पदयात्रियों को सड़क के बाएं ओर चलने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित करेंगे। साथ ही मार्ग में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

यातायात पुलिस दुर्ग ने समस्त पदयात्रियों एवं वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित मार्ग एवं यातायात नियमों का पालन करें। पदयात्री सड़क के बाएं ओर चलें। रिफ्लेक्टिव सामग्री का उपयोग करें एवं सड़क पर विश्राम न करें। वाहन चालक सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। निर्धारित डायवर्सन का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

 

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार