राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का CG प्रवास, 7 फरवरी को बस्तर पंडुम का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का CG प्रवास, 7 फरवरी को बस्तर पंडुम का करेंगी शुभारंभ

CG Prime News@रायपुर. President Draupadi Murmu will visit Chhattisgarh on February 7 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी। यहां वे बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर आएंगी। जहां बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

इसे लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए

मुख्य सचिव विकास शील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा घेरे, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही रायपुर कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति प्रवास के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन, आवास, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और तय समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार