CG Triple Talaq: तलाक तलाक तलाक… दहेज में बाइक-AC नहीं मिलने पर बेगम को घर से निकाला, फिर जो हुआ…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को दहेज में बाइक और एसी नहीं देने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता स्वालेहा बेगम ने अपने पति शेख जुनैद के खिलाफ गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

CG Triple Talaq: जानें पूरा मामला…

बताया जा रहा है कि स्वालेहा बेगम गौरेला के टीकरकला वार्ड 12 की रहने वाली हैं। उनकी शादी 14 मई 2023 को बलौदाबाजार के रहने वाले शेख जुनैद के साथ हुई थी। पीड़िता ने जानकारी दी कि जुनैद ने शादी से पहले बाइक और एसी सहित अन्‍य सामान की मांग की थी। इस दौरान दहेज में स्‍वाहेला के पिता ने वॉशिंग मशीन, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, फ्रिज और कूलर दिया था।

दहेज कम लाने पर पति करता था प्रताड़ित

शादी होने के बाद जब स्‍वालेहा अपनी ससुराल गई तो उसका पति उसे दहेज (CG Triple Talaq) कम लाने को लेकर परेशान करने लगा। इतना ही नहीं स्वालेहा को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगा। इसी बीच 15 सितंबर 2024 को पति ने स्‍वालेहा को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक देकर घर से निकाल दिया।

रिश्‍ता बचाने पहले नहीं लिखवाई रिपोर्ट

CG Triple Talaq: स्वालेहा ने बताया कि तलाक देने के बाद उसने अपने माता-पिता को सूचना दी। वह अब अपने माता-पिता के घर में रह रही है। उन्होंने कहा, मैं काफी परेशान हूं और डरी सहमी हूं। मैंने रिश्ता बना रहे सोचकर रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी, लेकिन पति ने अब तक कोई पूछताछ नहीं की। अब तंग आकर मैंने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में गौरेला थाने में आरोपी पति शेख जुनैद के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। एएसपी के द्वारा बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार