राजनांदगांव में सड़क सुरक्षा माह में लर्निंग लायसेंस शिविर, 87 को प्रमाण पत्र

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजनांदगांव में तीन दिवसीय लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन और नेशनल हाईवे पर वाहनों पर कार्रवाई

राजनांदगांव | सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में राजनांदगांव परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा 11, 12 एवं 13 जनवरी 2026 को तीन दिवसीय लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 87 लोगों को लर्निंग लायसेंस प्रमाण पत्र दिए गए। सभी लाभार्थियों को निर्देशित किया गया कि 1 माह बाद और 6 माह के भीतर स्थायी लायसेंस बनवाना अनिवार्य है।

अंजोरा बायपास से भानपुरी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों को सड़क से 15-20 फीट अंदर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। साथ ही होटल और ढाबा संचालकों को भी अपने संस्थानों के सामने वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी गई। यदि वाहन सड़क किनारे खड़ा करना अनिवार्य हो, तो पार्किंग लाइट चालू रखना जरूरी है ताकि आगे-पीछे आने वाले वाहन सुरक्षित रहें।

सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान

राजनांदगांव यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की कि हेलमेट का उपयोग करें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, तेज गति से वाहन न चलाएँ, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएँ और नशे में वाहन न चलाएँ। इस अभियान के माध्यम से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्य लगातार जारी रहेगा।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला