Breaking: दुर्ग सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तापेश नेताम को SSP ने किया लाइन अटैच

दुर्ग में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त नशीली टैबलेट व वाहन

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में SSP विजय अग्रवाल ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। SSP अग्रवाल ने दुर्ग सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तापेश सिंह नेताम को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं  साइबर रेंज में पदस्थ निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत को दुर्ग सिटी कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है।

दुर्ग सिटी कोतवाली प्रभारी नेताम को अचानक हटा देने को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शीतला नगर में व्यापारी की हत्या मामले की जांच में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई बताई जा रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार