Breaking: पाटन में पुलिस ने ढाबा, होटल में मारा छापा, अवैध शराब पिलाने वाले 7 संचालक गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. Illegal liquor selling in patan दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में ढाबा, होटल में अवैध रूप से शराब परोसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से शराब परोसने वाले ढाबा, होटल संचालकों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

लगातार मिल रही थी शिकायत

पाटन थाना से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से क्षेत्र के होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने और ग्राहकों के को पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद टीम बनाकर 14 अक्टूबर को इन ढाबा और होटलों में दबिश दी गई। जहां पर अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाते हुए ढाबा संचालक मिले। जिससे उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

1. दिनेश मण्डेश 34 वर्ष, वार्ड-09 पाटन
2. रोहित कुमार पेण्डरिया, महामाया पारा, पाटन
3. देवेन्द्र यादव, 21 वर्ष, इंदिरा नगर पाटन
4. ईश्वरी पटेल 42 वर्ष, महावीर चौक, पाटन
5. करन पटेल 26 वर्ष, महावीर चौक, पाटन
6. मोहन साहू 36 वर्ष, महादेव घाट, अमलेश्वर
7. शेख जाहिद 42 वर्ष, इंदिरा नगर पाटन

Related posts

 छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव, कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि

Shah Rukh Khan की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, क्रिसमस पर होगा बड़ा मुकाबला