Breaking: छत्तीसगढ़ में SECL खदान में बड़ा हादसा, सिर पर पत्थर गिरने से दो मजदूरों की मौत, अंडर ग्राउंड में चल रहा था काम

छत्तीसगढ़ में SECL खदान में दो मजदूरों की मौत

CG Prime News@मनेंद्रगढ़. छत्तीसगढ़ के SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में दो श्रमिकों के सिर पर पत्थर गिरने से दोनों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडर ग्राउंड में हुआ है। हादसे के बाद खदान में कार्यरत श्रमिकों में भय का माहौल है।

Read more: Road Accident: मैनपाट घूमने जा रहे 4 दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को ठोकर, एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान…

श्रमिकों के सिर पर गिरा पत्थर
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडर ग्राउंड में कोयला खदान के अंदर ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग कार्य करते समय छत से पत्थर गिरने लगे। जिससे श्रमिक लखन लाल और वॉल्टर तिर्की (पिता लजरस तिर्की) घायल हो गए। दोनों को सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

 छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव, कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि

Shah Rukh Khan की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, क्रिसमस पर होगा बड़ा मुकाबला