Breaking: निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द की, भेजा नोटिस

गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@रायपुर. Election Commission canceled the recognition of 9 political parties of Chhattisgarh भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की राजनीतिक दलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इलेक्शन कमीशन ने दो दर्जन राजनीतिक दलों का पंजीयन रद्द कर दिया है। छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों का पंजीयन खत्म कर दिया है। वहीं चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के 15 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। निर्वाचन आयोग ने रजिस्ट्रेशन रद्द करने की यह कार्रवाई 6 साल तक कोई चुनाव नहीं लडऩे के कारण किया है। राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हुई हैं।

छत्तीसगढ़ में इन राजनीतिक दलों की मान्यता खत्म

1.छत्तीसगढ़ एकता पार्टी
2.छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
3.छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी
4.छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी
5.छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
6.पृथक बस्तर राज्य पार्टी
7.राष्ट्रीय आदिवासीय बहुजन पार्टी
8.राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी
9.राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई पंजीकृत गैर मान्यता दल को नोटिस भेजा है। कई क्षेत्रीय पार्टियों के पते भी मिलान नहीं हो रहे हैं। आयोग ने इन क्षेत्रीय पार्टियों के नाम वेबसाइट से हटा दिया है। ECI ने क्षेत्रीय पार्टियों को 30 दिन का समय भी जवाब देने के लिए दिया है।

मध्यप्रदेश में इन राजनीतिक दलों की मान्यता खत्म

1. भारतीय जनता भीम पार्टी
2. स्वर्ण समाज पार्टी
3. राष्ट्र वाहिनी पार्टी
4. लोकतांत्रिक सरकार पार्टी
5. क्रांतिकारी किसान सेना
6. किसान मजदूर प्रज्ञा पार्टी
7. जन न्याय दल
8. जनता विकास पार्टी
9. जय मानवता पार्टी
10. गोंडवाना मुक्ति पार्टी
11. गोंडवाना कांग्रेस पार्टी
12. भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी
13. भारतीय जन जागरूक पार्टी
14. भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी
15. अंजुमन पार्टी

Related posts

दुर्ग बना अवैध गुटखा कारोबार का हॉटस्पॉट: कचांदुर में फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3500 किलो सामग्री जब्त

सरकारी जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा, दुर्ग जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

दुर्ग जिले में भीम का मैंगो आईस कैंडी बैन, खाद्य विभाग ने असुरक्षित घोषित किया