Breaking: CG में घटिया सड़क बनी काल, गड्ढे से निकले छड़ से फटा गाड़ी का टायर, पलटने से बाप-बेटे सहित 3 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

Breaking: CG में घटिया सड़क बनी काल, गड्ढे से निकले छड़ से फटा गाड़ी का टायर, पलटने से बाप-बेटे सहित 3 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बोलेरो पलटने से बाप-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार को सरगांव थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक चारपहिया सवार रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वह सरगांव के पास पहुंचे थे, तभी रायपुर-बिलासपुर एनएच-130 पर गड्ढे से निकले छड़ से बोलेरो का टायर फट गया। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर होकर पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल सभी बलौदाबाजार के सुहेला के हिरमी गांव के रहने वाले थे, जो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर सकरी जा रहे थे।

मौके पर ही हो गई मौत
हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को राहगीरों और पुलिस ने बोलेरो से बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर सिम्स भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान हो गई है। बिसरु साहू (55) पिता पुन्नू साहू, छबीलाल साहू (20) पिता बिसरू साहू और इंद्रपाल उर्फ मोटू (35) पिता भगतराम पाल की जान गई है। वहीं घायलों में रूखमणी साहू, यू प्रसाद और महेश शामिल हैं।

Related posts

दुर्ग में युवक की हत्या कर गहरे कुएं में फेंका शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में पहली बार होगा भव्य फिल्म फेस्टिवल, अनुराग बसु सहित बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां करेंगी युवाओं से संवाद

मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त