BJP ने की 10 निगमों के मेयर प्रत्याशी की घोषणा, दुर्ग में अलका बाघमार को टिकट

CG Prime News@ दुर्ग. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दुर्ग नगर निगम से भाजपा ने अलका बाघमार को मैदान में उतारा है। बता दे दुर्ग नगर निगम में महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अलका बाघमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने दुर्ग के साथ ही प्रदेश के 10 नगर निगम में मेयर प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को की है। जिसमें राजनांदगांव से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को एक बार फिर टिकट दिया गया है। वहीं रायपुर में मिनल चौबे को मैदान में उतरा गया है। धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर में संजय पांडे, रायगढ़ में जीववर्धन चौहान, कोरबा में संजू देवी राजपूत, बिलासपुर में पूजा विधानी, अंबिकापुर में मंजूषा भगत और चिरमिरी से राम नरेश राय को मेयर का टिकट दिया गया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार