Breaking: भिलाई के ढाबा संचालक के बेटे को पुलिस ने किडनैपर्स से छुड़ाया, महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रेस हुआ था लोकेशन

राजनांदगांव. CG Prime News. आईपीएल में सट्टेबाजी की रुपयों के लेन-देन को लेकर टेड़ेसरा-देवादा के बीच स्थित उड़ता पंजाब ढाबा के संचालक के 16 वर्षीय बेटे को राजनांदगांव पुलिस ने किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने किडनैपर्स को नागपुर में ट्रेस किया। वहीं से नाबालिग को बरामद कर लिया है। राजनांदगांव एसपी डी श्रवण कुमार ने नाबालिग को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।
सोमनी थाना क्षेत्र के टेड़ेसरा स्थित उड़ता बंजाब ढाबा संचालक बलजीत सिंह के 16 वर्षीय पुत्र गुरप्रीत सिंह का शनिवार रात को तकरीबन 9.15 बजे किडनैप हो गया था। ढाबा संचालक भिलाई का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसका बेटा अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए ढाबा पहुंचा था। वे ढाबा से निकल रहे थे, तभी तीन लोग चार पहिया वाहन में पहुंचे और गुरप्रीत को उठा ले गए थे।

Related posts

भिलाई निगम चुनाव 2026: कल्याण कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी

साड़ी पहनकर AK 47 चलाया, IPS अंकिता से PHQ ने मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पेड़ से टकराई, 5 यात्रियों की मौत