Breaking: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के ऑफिस में 2 लोगों को मारी गोली, शूटरों ने 12 राउंड गोलियां चलाई

Breaking: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के ऑफिस में दो लोगों को मारी गोली, शूटरों ने 12 राउंड गोलियां चलाई

CG Prime News@बिलासपुर.Two people shot at Congress leader’s office in Bilaspur छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष के पर्सनल ऑफिस में नकाबपोश शूटरों ने दो लोगों को गोली मार दी। घटना बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। दिनदहाड़े गोली मारने की घटना के बाद पुलिस सकते में आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार हमला मंगलवार शाम कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस में हुआ है। 4 नकाबपोश बाइक सवार शूटरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Breaking: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के ऑफिस में दो लोगों को मारी गोली, शूटरों ने 12 राउंड गोलियां चलाई

12 राउंड गोलियां चली

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर 12 राउंड गोलियां चलीं और खाली खोखे बरामद हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल लिए हुए थे। लगातार फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। शूटरों ने कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर को गोली मारी है। दोनों को गंभीर अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

हाई अलर्ट पर पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्तूरी थाना पुलिस सहित आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। तोरवा और मस्तूरी मार्ग पर नाकेबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने सूचना दी थी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए थे। हमलावरों की गाड़ी के नंबर प्लेट की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

यह है पूरा मामला

मंगलवार शाम को एक बाइक पर 3 नकाबपोश पिस्टल लेकर कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के ऑफिस के बाहर आए। इस दौरान नीतेश सिंह के ऑफिस में उनके कुछ सहयोगी और रिश्तेदार बैठे हुए थे। अचानक 2 बाइक पर 4 बदमाश आए और फायरिंग की। वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

नीतेश सिंह के ऑफिस में चंद्रकांत और राजू ठाकुर को लगी, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में अपोलो रेफर किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक