Breaking : घर में घुसकर पीतल के बर्तन चुराने वाले दो चोर पकड़ाए, शातिर तरीके से देते थे वारदात को अंजाम

भिलाई. CG Prime News @ घर में घुसकर पीतल के बर्तन चुराने वाले दो शातिर चोरों को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 8 सितंबर को मठिया निवासी भूमिका ठाकुर ने दोपहर में घर से बर्तन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ग्रामीण एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी आकाश गिरिपुंजे ने टीम बनाकर पाटन पुलिस को निर्देशित किया। निरीक्षक शिवानन्द तिवारी, एएसआई सुरेंद्र तारम के हमराह स्टाफ ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकडऩे में सफलता पाई। महज 24 घंटे के अंदर टीम ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी महेंद्र ठाकुर निवासी अचौद और मान सिंह ठाकुर निवासी बोरगहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related posts

4 Cr. की नकदी पर कानूनी शिकंजा, फर्म का दावा खारिज, आयकर जांच शुरू

भिलाई में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, AI से लड़कियों की तस्वीरें बनाकर देशभर में ठगी 

Breaking: अहिवारा भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था उपचार