2025 में कबीरधाम पुलिस की सख्ती से अपराधों में बड़ी कमी

कबीरधाम जिले में गश्त करते पुलिस जवान

कबीरधाम | वर्ष 2025 में कबीरधाम पुलिस ने सख्त पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण और मजबूत कानून व्यवस्था के माध्यम से जिले में सुरक्षा का नया मानक स्थापित किया है। सतत गश्त, क्षेत्रवार निगरानी, खुफिया सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई और पेशेवर विवेचना के परिणामस्वरूप जिले में समग्र अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।

नक्सल उन्मूलन में ऐतिहासिक सफलता

वर्ष 2025 कबीरधाम जिले के लिए नक्सल उन्मूलन के लिहाज से ऐतिहासिक रहा। इस दौरान 4 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की। प्रभावी रणनीति और सतत कार्रवाई के चलते बोड़ला एरिया कमेटी, भोरमदेव एरिया कमेटी एवं कान्हा–भोरमदेव डिवीजन को समाप्त कर जिले को नक्सल-मुक्त घोषित किया गया।

महिला सुरक्षा और पुराने अपराधों का खुलासा

महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए वर्ष 2025 में महिला थाना का उद्घाटन किया गया, जिससे संवेदनशील मामलों में प्रभावी जांच संभव हो सकी। इसके साथ ही वर्षों पुराने जघन्य अपराधों—जैसे डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड, नाबालिग हत्या एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों—का सफल निराकरण किया गया।

अपराधों में बड़ी गिरावट, त्योहार रहे शांतिपूर्ण

हत्या, लूट, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी जैसे अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। डकैती में 100 प्रतिशत और लूट में 94 प्रतिशत की गिरावट रही। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, ईद सहित सभी प्रमुख पर्व और लाखों श्रद्धालुओं वाले धार्मिक आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण संपन्न हुए।

Related posts

मजदूर दिवस पर श्रमिक सम्मान, दुर्ग में जनप्रतिनिधियों का दौरा

दुर्ग में असिस्टेंट कमांडेंट के जवान बेटे ने किया सुसाइड

Oil Price 126$: होर्मुज संकट से उछाल