छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा छापा, मजदूर नेता और व्यवसायी के घर-दफ्तर में दबिश, इस मामले की जांच कर रही सेंट्रल एजेंसी

छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा छापा, मजदूर नेता और व्यवसायी के घर-दफ्तर में दबिश, इस मामले की जांच कर रही सेंट्रल एजेंसी

CG Prime News@कोरबा. छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने छापा मारा है। प्रदेश के कोरबा में सोमवार को सीबीआई (CBI Raid in korba CG ) की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के मजदूर नेता और व्यवसायी के घर और दफ्तर पर कार्रवाई चल रही है। पूरा मामला एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितता से जुड़ा है। जिसके आरोपों के बाद सीबीआई अफसर दोनों जगहों पर संपत्ति और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

एसईसीएल (SECL) के मुआवजा वितरण में अनियमितता
एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितताओं के आरोपों के बाद सीबीआई जांच करने कोरबा पहुंची है। इन दोनों पर आरोप है कि, फर्जी तरीके से मुआवजा लिया है और दूसरों को भी दिलाई गई है। दोनों जगहों पर घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इनके यहां पहुंची सीबीआई (CBI)
जानकारी के मुताबिक, हरदी बाजार निवासी श्यामू (खुशाल) जायसवाल इंटक के जिला अध्यक्ष हैं। उनके घर पर सीबीआई की टीम सुबह 6 बजे से जांच कर रही है। इसके अलावा, दीपका में कटघोरा रोड निवासी व्यवसायी राजेश जायसवाल के घर और दफ्तर में भी सीबीआई ने दबिश दी है।

Related posts

जेडी स्टील इंडस्ट्रीज में श्रमिक की मौत के बाद फर्नेस और CCM संचालन पर रोक, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध मौत, राइस मिल के थे मालिक

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की मांग, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण