छत्तीसगढ़ के नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में IT का बड़ा छापा

छत्तीसगढ़ के नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में IT का बड़ा छापा

CG Prime News@बिलासपुर. IT raids Narmada Drinks Pvt Ltd in Bilaspur Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईटी का बड़ा छापा पड़ा है। बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा है। टीम मंगलवार सुबह 5 बजे फैक्ट्री पहुंची और अंदर मौजूद रिकॉर्ड-दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

देश के कई राज्यों में छापा

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने एक साथ देश के कई राज्यों में कंपनी से जुड़े प्रतिष्ठानों पर दबिश दी है। नर्मदा ड्रिंक्स से संबंधित अन्य इकाइयों में भी जांच जारी है। फिलहाल, आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

कोका कोला कोल्ड ड्रिंक ब्रांड के प्रोडक्ट बनाती है कंपनी

बताया जा रहा है कि यह कंपनी कोका कोला कोल्ड ड्रिंक ब्रांड के प्रोडक्ट बनाती है। सिरगिट्टी स्थित फैक्ट्री से मध्य भारत के कई हिस्सों में उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम अकाउंट, स्टॉक और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात खंगाल रही है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के अंदर-बाहर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

5 दिन पहले भी की गई थी छापेमार कार्रवाई

5 दिन पहले ही बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में कोल कोराबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की टीम ने रेड मारी थी। बिलासपुर में फिल ग्रुप के फैक्ट्री और घर समेत अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने एक साथ दबिश दी गई। जबकि जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में IT टीम ने छापा मारा था।

अधिकारी SIR (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) की सर्वे टीम बनकर कार्रवाई की। टीम की गाड़ियों में SIR के स्टीकर भी लगे हुए थे। कार्रवाई के दौरान टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं।

दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच

अफसरों की शुरुआती जांच में सामने आया कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी की जा रही थी। कारोबारी टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे।

कारोबार से होने वाली आय की तुलना में कम टैक्स भुगतान किए जाने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। हालांकि, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

वहीं जानकारों का कहना है कि आयकर टीम को कंपनी के रिकॉर्ड में कई खामियां मिली हैं और टैक्स चोरी के भी प्रमाण सामने आए हैं।

Related posts

भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों के लोहा चोरी का खुलासा, पुलिस छापे में भारी मात्रा में माल जब्त

अक्षय कुमार की भूत बंगला ने कमाए 260 करोड़, फिर भी क्यों नहीं कहलायी हिट

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए सीएम