Big News: मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Big News: मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

CG Prime News@मुंबई. Encounter of the person who held 17 children kindnap in Mumbai देश की माया नगरी मुंबई में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को स्टूडियो में बंधक बनाने वाले आरोपी का मुंबई पुलिस ने एनकाउंटर किया है। गोली लगने से आरोपी ने अस्पताल में दम तोड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना पवई इलाके के रा स्टूडियो की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

100 बच्चों को आरोपी ने बुलाया था ऑडिशन के लिए

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक एयरगन और केमिकल मिला है। हालांकि अब तक आरोपी रोहित आर्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था।
मृतक रोहित ने 1:45 बजे 17 बच्चे, एक सीनियर सिटिजन और एक नागरिक को बंधक बनाया था। पुलिस और स्पेशल कमांडो ने एक घंटे की कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया।

मदद की गुहार लगाते दिखे बच्चे

बच्चों के स्टूडियों के खिड़की से झांकने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। बच्चे मदद की गुहार लगा रहे थे। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस, ATS और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इलाके को चारों ओर से घेर लिया। रोहित अंदर से लगातार पुलिस को धमका रहा था और कह रहा था कि कार्रवाई की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

पुलिस ने बच्चों को बचाया

दोपहर 1:45 बजे सूचना मिली कि स्टूडियो में बच्चों को बंधक बना लिया गया है। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी से बातचीत (नेगोशिएशन) करने की कोशिश की। आरोपी को समझाने में नाकाम रहने पर पुलिस बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में घुसी ताकि आरोपी को अचानक घेर सकें। इस दौरान आर्या ने पुलिस पर फायरिंग की और बच्चों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। जवाबी कार्रवाई में आर्या पुलिस की गोली से घायल हुआ, जिसे बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक एयर गन और कुछ रासायनिक पदार्थ बरामद किए। इन रासायनिक नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

Related posts

सूरजपुर में बड़ा हादसा, डैम में नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता

महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल, दूसरी बार टूट

BSP में लोहा चोरी, मुख्य अरोपी संजय की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त