Big News: छत्तीसगढ़ में हवाला कारोबारी दिनेश भाई व्यास के ठिकानों पर दुर्ग पुलिस का छापा, 80 लाख कैश जब्त, महादेव सट्टा ऐप के खाइवालों को भेजता है रकम

Big News: छत्तीसगढ़ में हवाला कारोबारी नीरू भाई के ठिकानों पर दुर्ग पुलिस का छापा, 80 लाख कैश जब्त, महादेव सट्टा ऐप के खाइवालों को भेजता है रकम'

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दुर्ग पुलिस ने हवाला कारोबारी दिनेश भाई व्यास के रायपुर स्थित ठिकाने पर छापा मारा। मंगलवार रात टीम ने मौके से 80 लाख रुपए कैश जब्त करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीरू भाई महादेव सट्टा ऐप समेत कई ऑनलाइन ऐप और ऑनलाइन सट्टा खाइवालों की रकम हवाला के जरिए भेजता है। हवाला कारोबारी दिनेश भाई व्यास अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। हैदराबाद में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हवाला ऑपरेटर की जानकारी पुलिस को दी थी।

आरोपियों से मिला सुराग
दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बड़े पैनल का भंडाफोड़ किया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि, खाइवालों के करोड़ों रुपए नीरू भाई के जरिए रायपुर और भिलाई भेजे जाते हैं। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने छापा मारकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

दुर्ग पुलिस के कब्जे में आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की एएसपी ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे रायपुर के शंकर नगर खम्हारडीह स्थित दिनेश भाई के दफ्तर पर छापा मारा गया। दुर्ग पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश भाई व्यास अहमदाबाद में बैठकर देश के अलग-अलग ठिकानों में खुले अपने दफ्तर ऑपरेट करता है। वहां से हवाला की रकम कई जगह ठिकाने लगाई जाती है।

Related posts

दुर्ग में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होंगे मामलों के त्वरित निराकरण

Bhilai: पढऩे की उम्र में बाइक चुराने वाले 2 नाबालिग चोर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

आम की छांव में बदले सपनों के मायने, मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए