Big News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत

Big News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत

CG Prime News@जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों (Naxal attack in bijapur) ने बड़ा हमला करते हुए 50 किलो का IED ब्लास्ट कर दिया। जिसमें 8 DRG जवान शहीद हो गए। वहीं एक ड्राइवर की भी इस हमले में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट कुटरू वेदरी रोड में अंबेली नाला पर हुआ है। चारपहिया वाहन में सवार डीआरजी जवान 12 घंटे पहले हुए मुठभेड़ से लौट रहे थे। तभी नक्सलियों ने घात लगाकर यह बड़ा हमला किया है।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में डॉक्टर की पत्नी की हत्या, घर में घुसकर दबाया गला, घर पर अकेली थी महिला, परिवार गया था बाहर

जोरदार धमाका हुआ
IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रही थी। सोमवार दोपहर करीब सवार 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के कुछ पाट्र्स 30 फीट ऊंचे पेड़ पर लटके हुए मिले हैं।

पांच नक्सलियों का किया था इनकाउंटर
शनिवार देर रात DRG जवानों ने अबूझमाड़ के जंगल में हुए एक मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में एक डीआरजी हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए थे। जिसके अगले दिन सोमवार को नक्सलियों ने यह बड़ा हमला बोला है। मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवानों के क्षत विक्षत शवों को बीजापुर मुख्यालय लाया जा रहा है।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा