Big Breaking: तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम को लिए शपथ

CG Prime News @उत्तराखंड. देवभूमि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जो सियासी भूचाल चल रहा था, अब वह थम गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दिया। बुधवार की शाम राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ लिया। बता दें देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई. तभी नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया।

गढ़वाल से बीजेपी के सांसद तीरथ सिंह रावत को बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी का नेता चुना गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक के बाद तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा की। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उपस्थित थे।

Related posts

दुर्ग में नशा करने से मना करने पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Durg: खारून नदी में नहाने गए 15 साल के राज के साथ हुई अनहोनी, सीधे घर पहुंचा शव

भिलाई निगम चुनाव 2026: कल्याण कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी