Big Breaking: भिलाई में NIA का छापा, नक्सल फंडिंग को लेकर मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता के घर दबिश

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News @भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल लेबर कॉलोनी में गुरुवार तड़के सुबह NIA के छापा मारने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार NIA ने नक्सल फंडिंग और अर्बन नक्सल नेटवर्क मामले में जामुल लेबर कॉलोनी निवासी कला दास डहरिया को हिरासत में लेकर लगभग 5 घंटे पूछताछ किया है।

CSP छावनी हरीश पाटिल ने NIA के छापे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता को माओवादियों के फंडिंग के शक में हिरासत में लिया गया था। NIA की टीम ने संदिग्ध कला दास डहरिया को जामुल थाना लेकर आई। जहां उससे 5 घंटे तक पूछताछ करके छोड़ दिया गया।

छत्तीसगढ़ में नक्सल फंडिंग और अर्बन नक्सल नेटवर्क को लेकर NIA ने भिलाई से पहले गरियाबंद और कांकेर जिले में भी छापा मारा था।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत