Big Breaking. इडली दोसा का ठेला लगाने वाला निकला गांजा तस्कर, रोजाना खपाता था 50 हजार का मादक पदार्थ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई@CG Prime News. भिलाई नगर थाना क्षेत्र में गांजा बिक्री करने वाले दो ठिकाने पर दुर्ग सीएसपी की टीम ने धावा बोला। जहां एक व्यक्ति इडली दोसा दुकान की आड़ में गांजा बेचते पकड़ा गया। वहीं दूसरा आरोपी ऑटो चालक पकड़ में आ गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। दोनों मामले में कार्रवाई कर भिलाईनगर टीआई को सौंप दिया गया है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक रुआबांधा क्षेत्र में लम्बे समय से दो व्यक्ति गांजा की बिक्री कर रहे थे। एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर को इसकी सूचना मिली। काईवाई के लिए दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला को निर्देशित किया। उन्होंने दो टीम गठित कर रुआबांधा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। जहां एक आरोपी इडली दोसा की दुकान चला रहा था। उसी की आड़ में गांजा की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसी तरह दूसरी टीम ने ऑटो चालक को पकड़ा। वह टेम्पो चलाने के बहाने गांजा की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

Related posts

त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस की सख्ती, बाजारों में नो-पार्किंग पर कार्रवाई

वैशालीनगर में तलवार से दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार, 7 पर प्रतिबंधात्मक

फर्जी लेटरपैड और हस्ताक्षर से 28 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार