Big Breaking: दुर्ग सेंट्रल जेल में कैदी की मौत से हड़कंप, गांजा प्रकरण में 11 महीने से बंद था युवक

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैदी NDPS एक्ट के तहत गांजा प्रकरण में दुर्ग जेल में बंद था।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी टीआई अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना दुर्ग सेंट्रल जेल से मिली है। मृत कैदी की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक केशव का पंचनामा करने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।

मृत कैदी सुंदरजीत जाल उम्र 26 वर्ष, उड़िया पारा सुपेला का रहने वाला था। वह पाटन थाना के गांजा प्रकरण में 26 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद था। पुलिस ने बताया की मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Related posts

नेहरू नगर में बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटी, सुबह टहल रही थी

जवाहर मार्केट पारख ज्वेलर्स के स्टोर में भीषण आग, लाखों का नुकसान

शराब पीने के दौरान विवाद में 50 वर्षीय की हत्या, मामा-भांजा गिरफ्तार