Big Breaking. रात के अंधेरे में दांव लगाते पार्षद पति समेत 24 जुआरी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भिलाई@CG Prime News. चिमनी की रोशनी में नर्सरी में जुआ खेलते पार्षद पति समेत 24 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 57 हजार 100 रुपए बरामद किया है। मौके से चिमनी और टाटपट्टी को जब्त किया।

बुधवार रात 9.45 बजे धमधा ब्लॉक के ग्राम सिरनाभांठा में उन्नति आईटीआई के पीछे नर्सरी में जुआरी दांव लगा रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुंची और 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2,57,100 रुपए जब्त किया है। एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अंंधेरे का फायदा उठाकर लगा रहे थे दांव

धमधा थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी आईटीआई के पीछे नर्सरी के अंदर जुआ खेल रहे थे। अंधेरे का फायदा उठाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचते आरोपी भागने लगे जिन्हें घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला