Big Breaking: CG के राजनांदगांव जिले में बिजली गिरने से एक साथ 8 लोगों की मौत, मृतकों में 4 स्कूली बच्चे भी शामिल

CG Prime News@राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 8 लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार 4 स्कूली बच्चों सहित 4 ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में रुके हुए थे। इसी दौरान खंडहर के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों में 4 स्कूली बच्चे शामिल हैं। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। एक साथ 8 लोगों की मौत की घटना से गांव में शोक की लहर है।

Related posts

CG राज्य कर विभाग में 10 संयुक्त आयुक्तों का तबादला, सोनल के मिश्रा को मुख्यालय BIU की जिम्मेदारी

SIR में गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्ष ने निकाला सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका

भिलाई में चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, गोदाम से मिली थी रेलवे पटरी की कटिंग