Big Breaking: इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग डायरेक्टर आलोक जौहरी की कोरोना से मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

रायपुर. CG Prime news. राजधानी रायपुर से कोरोना महामारी को लेकर बड़ी खबर है। रायपुर में पदस्थ इनकम टैक्स के इन्वेस्टिगेशन विंग के डायरेक्टर आलोक जौहरी की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई है। जौहरी की 25 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वे इलाज के लिए रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार की सुबह उनकी मौत की पुष्टि की गई है। वे 58 वर्ष के थे। पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में रायपुर विंग द्वारा इनकम टैक्स की सभी बड़ी कार्रवाई जौहरी के नेतृत्व में ही की गईं थी। रायपुर के आयकर दफ्तर में अब तक 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद भी दफ्तर अब भी खुला है। डायरेक्टर आलोक जौहरी की निधन की खबर के बाद से आयकर विभाग से जुड़े लोग सकते में हैं।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत