Bhilai: घरवालों के साथ होली खेलकर युवक ने लगाई फांसी, सदमे में माता-पिता

Bhilai: घरवालों के साथ होली खेलकर युवक ने लगाई फांसी, सदमे में माता-पिता

CG Prime News@भिलाई. In Bhilai, a young man committed suicide after playing Holi. भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 साल के युवक ने होली खेलकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राजीव नगर, भिलाई निवासी सौरभ सोनकर के रूप में हुई है। युवक होली के दिन परिजनों के साथ था और होली भी खेली, लेकिन रात में फांसी के फंदे पर उसकी लाश मिली।

2 थानों की पुलिस पहुंची अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना और वैशाली नगर थाना के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित किया

जानकारी के मुताबिक, सौरभ ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों और दोस्तों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे नीचे उतारकर भिलाई के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

माहौल हो गया था तनाव पूर्ण

अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। बड़ी संख्या में परिजन और जानने वाले वहां पहुंच गए थे। परिवार के लोग उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने शव को उसी अस्पताल की मच्र्यूरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराया जाएगा।

पुलिस ने किया मर्ग कायम

परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

Related posts

भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच विवाद

तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ शेयर किया वीडियो

रूस पर अमेरिकी शिकंजा: सीनेट ने पास किया प्रतिबंध बिल