Bhilai: साहू मित्र सभा सेक्टर 7,8,9,10 इकाई का चुनाव संपन्न, देवेश बने निर्विरोध अध्यक्ष

Bhilai: साहू मित्र सभा सेक्टर 7,8,9,10 इकाई का चुनाव संपन्न, देवेश बने निर्विरोध अध्यक्ष

CG Prime News@भिलाई. Bhilai: Election of Sahu Mitra Sabha Sector 7,8,9,10 unit concluded भिलाई में साहू मित्र सभा सेक्टर 7,8,9 और 10 इकाई का चुनाव हुआ। अध्यक्ष और संगठन सचिव पद पर एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोमांचक देखने मिला। देवेश साहू निर्विरोध दूसरी बार अध्यक्ष बने। वहीं छत्रपाल साहू और अंजू साहू भारी बहुमत मिलने के बाद उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

चुनाव में चुने गए ये पदाधिकारी

अध्यक्ष: देवेश साहू (निर्विरोध)
उपाध्यक्ष (पुरुष) छत्रपाल साहू
उपाध्यक्ष (महिला) अंजू साहू
संगठन सचिव (पुरुष) रविशंकर साहू (निर्विरोध)
संगठन सचिव (महिला) लक्ष्मी साहू (निर्विरोध)

इसके साथ ही मनोनयन प्रक्रिया से सचिव पद के लिए पवन साहू, कोषाध्यक्ष पद के लिए नानक राम साहू का मनोनयन किया गया। साथ ही अन्य पदों का भी विस्तार किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी खेद राम साहू (साहू मित्र सभा भिलाई नगर के अध्यक्ष) एवं वरिष्ठ सलाहकार शिवकुमार साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनके मार्गदर्शन में चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश, जिला एवं तहसील के पदाधिकारी कबीर साहू, श्यामदेव साहू, भुवनेश साहू, देव कुमार साहू, ईश्वरी साहू, निलेश साहू, शैलेन्द्र साहू, भूपेंद्र साहू, राकेश साहू, ओमप्रकाश साहू, देवेंद्र साहू, गोवर्धन साहू, वेदांत साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

वीजा रद्द होने के बाद नाइजीरिया लौटना चाहती थी छात्रा, पुलिस ने दिलाए 24 हजार

WhatsApp Blackmailing Case: अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेलिंग

 सेल्फ ड्राइव कार हादसे के बाद युवकों को जबरन ले जाकर मारपीट, 2 लाख की मांग