भिलाई मर्डर: दिवाली की रात पटाखा विवाद, दो नशेड़ी ने की बुजुर्ग की हत्या

फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार

छावनी थाना क्षेत्र में हड़कंप

Bhilai Murder News | Diwali Crime in Bhilai | छावनी थाना हत्याकांड में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

भिलाई। रोशनी और खुशियों के पर्व दिवाली की रात भिलाई में खून से रंग गई। छावनी थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ला में मंगलवार देर रात पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। नशे में धुत दो युवकों ने बुजुर्ग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। (Bhilai Murder: Two drug addicts kill elderly man over firecracker dispute on Diwali night)

दिवाली की रात पटाखा विवाद में नशे में धुत दो युवकों ने बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या की, छावनी थाना क्षेत्र में हड़कंप

मामूली पटाखा विवाद ने बन गया खूनी खेल

पुलिस ने बताया कि छावनी बैरागी मोहल्ला निवासी गणेश बैरागी (65) फेरी लगाकर खिलौने और फुग्गे बेचने का काम करते थे। दिवाली की रात वे घर लौटे ही थे कि उसी दौरान मोहल्ले के संजय कुमार और शुभम कुमार नामक दो युवक एक लड़की से पटाखा जलाने को लेकर विवाद करने लगे।
दोनों ने नशे में लड़की से मारपीट शुरू कर दी। घबराई हुई लड़की जान बचाने के लिए गणेश बैरागी के घर में घुस गई।

 बीच-बचाव करना पड़ा भारी, बुजुर्ग की मौके पर मौत

गणेश बैरागी ने दोनों युवकों से कहा  “भाई, दिवाली का दिन है… पटाखा को लेकर झगड़ा मत करो, उसे माफ कर दो।” लेकिन नशे में चूर दोनों युवकों ने गणेश पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही छावनी टीआई मनीष शर्मा ने टीम गठित कर दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। टीआई मनीष शर्मा ने बताया  “आरोपी नशे की हालत में थे। पटाखा विवाद के दौरान उन्होंने गणेश बैरागी पर हमला कर दिया। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।”

 मामला दर्ज, कोर्ट में पेशी आज

आरोपी : संजय कुमार, शुभम कुमार
अपराध : धारा 302 (हत्या)
थाना : छावनी थाना, भिलाई
बरामदगी : चाकू (हत्या का हथियार)
स्थिति : दोनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

दिवाली की रात में मातम, इंसानियत हुई शर्मसार

त्योहार की रात जब पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था, तब एक नेक बुजुर्ग ने दूसरों की जान बचाते हुए अपनी कुर्बानी दे दी।
पटाखे की आवाज पर भड़के गुस्से ने दिवाली की खुशियों को मातम में बदल दिया।

 CG Prime News की अपील:

त्योहार प्यार और इंसानियत का प्रतीक हैं, न कि नशे और हिंसा का।
शांति रखें, संयम ही सबसे बड़ी जीत है।

BhilaiMurder. DiwaliCrime, छावनीथानाहत्याकांड, BairagiMohallaMurder, GaneshBairagi, ChhattisgarhNews, CGPrimeNews, BhilaiCrimeNews, PatakhaDisputeMurder

Related posts

भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरकर युवती की मौत, हादसा या सुसाइड जांच में जुटी पुलिस

 छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 प्रति क्विंटल मिलेगा भाव, कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि