Bhilai: मायके आई महिला पर नशेड़ी युवक ने कटर से किया हमला, हालत गंभीर

Bhilai: मायके आई महिला पर नशेड़ी युवक ने कटर से किया हमला, हालत गंभीर

CG Prime News@भिलाई. Woman attacked with cutter in Bhilai, accused arrested भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में महा शिवरात्रि पर्व पर मायके आई एक महिला पर उसी के मोहल्ले के नशेड़ी युवक ने कटर से हमला कर दिया। युवक ने मोहल्ले में ही महिला पर एक दो नहीं बल्कि चार बार कटर से हमला किया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने घटना के बाद बालोद से गिरफ्तार किया है।

गाली देने को लेकर हुआ था विवाद

नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि रविवार शाम को महिला और युवक के बीच गाली देने को लेकर विवाद हो गया था। तैश में आकर आरोपी तीस वर्षीय युवक ने महिला पर कटर से हमला कर दिया। पीडि़ता और आरोपी दोनों इंदिरा नगर के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे देर रात बालोद से पकड़ा गया है।

बदला लेने की नीयत से किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नशेड़ी है। महिला ने उसे किसी बात को लेकर गाली दे दिया था। जिसके बाद आरोपी ने बदला लेने की नीयत से उस पर हमला किया। महिला के पीठ, हाथ और सीने पर कटर मार दिया। महिला के परिजनों की शिकायत के बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को दबोच लिया।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार