Bhilai Breaking: नवरात्रि की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, तीसरे माले से गिरकर युवक की मौत, सकते में परिवार

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@ भिलाई. भिलाई के सुपेला में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नवरात्रि की तैयारी के दौरान एक युवक के घर के तीसरे माले से फिसल कर मौत हो गई। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक अपने एक साथी के साथ सजावटी लाइट लगाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घर के तीसरे माले से गिरने के बाद उसे सुपेला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृत युवक सोहन पटेल और सागर पांच रास्ता सुपेला में राजा भोज के घर सजावटी लाइट लगाने के लिए गए थे। बुधवार दोपहर 2.30 बजे के आस पास दोनों युवक घर के तीसरे माले में लाइट लगा रहे थे। इसी दौरान सोहन का पैर फिसल गया और वह तीसरे माले से नीचे गिर गया। घर वाले उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

दुर्ग में 6.194 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

BRICS Summit में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, फंडिंग देने वालों पर कार्रवाई की सहमति

छत्तीसगढ़ में एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, गंभीर आरोप के बाद कार्रवाई