भिलाई में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया ध्वज पूजन

CG Prime News@दुर्ग. Hanumant Katha by Bageshwar Dham’s Dhirendra Shastri in Bhilai दुर्ग जिले के इस्पात नगरी भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री (pandit dhirendra krishna shastri) की हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है।

भिलाई में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया ध्वज पूजन

सोमवार को दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ध्वज पूजन में शामिल हुए। जयंती स्टेडियम समीप ग्राउंड में भव्य पंडाल के साथ ध्वज पूजन किया गया। सेवा समर्पण समिति द्वारा दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

भिलाई में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया ध्वज पूजन

विधि-विधान से किया पूजन

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान पूर्वक हनुमंत एवं ध्वज पूजन कर ध्वज फहराया गया। ध्वज पूजा उपरान्त सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पाण्डेय, पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्ति ग्रेन ATM का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

दुर्ग में FCI कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा, दो आरोपी गिरफ्तार

Durg: 1.20 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, गांजा-हेरोइन समेत नशीली दवाओं का निपटान