आंगनबाड़ी सहायिका, पालना कार्यकर्ता व सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

CG Prime News@भिलाई। एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-1 में (Anganwadi assistant) आंगनबाड़ी सहायिका, पालना कार्यकर्ता और पालना सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक आवेदिकाएं 03 मार्च से 17 मार्च 2025 तक आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे कार्यालय में या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में 7 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, कई पदों पर होगी भर्ती

रिक्त पदों का विवरण

नगर पालिक निगम भिलाई: वार्ड क्रमांक 09 (आरक्षी नगर) में पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका पद रिक्त हैं।
नगर पालिक निगम रिसाली: वार्ड क्रमांक 03 (रूआबांधा बस्ती 01) में एक आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त है।

आयु एवं योग्यता

आवेदिकाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 44 वर्ष होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाली आवेदिकाओं को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी।

शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी/पालना कार्यकर्ता पद हेतु: 12वीं या 11वीं उत्तीर्ण।
आंगनबाड़ी/पालना सहायिका पद हेतु: 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण।

निवास प्रमाण

आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। निवास प्रमाण हेतु अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। अन्यथा, वार्ड पार्षद या पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा।

आरक्षण व वरीयता

गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के परिवारों की महिलाएं, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की महिलाएं, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी वरीयता मिलेगी। ग्रेड प्रणाली वाली अंकसूची को विद्यालय से सत्यापित कर संलग्न करना होगा। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, भिलाई-01 से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

UPI Payment Charge: ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज

जमीन के सौदे में धोखाधड़ी करने वाला दलाल गिरफ्तार, सौदा करके दूसरे को बेच दी जमीन

शादीशुदा प्रेमिका को मिलने बुलाकर प्रेमी ने जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़कर कर दिया मौत के हवाले