पुलिसकर्मी के घर से एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी के घर से एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस चोरी किया गया। इसके साथ ही सोना चांदी के जेवरात पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है। बता दें कि यह गांधीनगर थाना क्षेत्र की घटना है।

कैसे आए इतने हथियार

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना के ठीक पीछे 300 मीटर की दूरी पर गांधी चौक के पास का है। बलरामपुर जिले के जिला पंचायत CEO का गनमैन आशीष तिर्की का घर बताया जा रहा है। एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस की चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Related posts

एअर इंडिया के ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट का पायलट नशे में मिला, उड़ान से पहले निलंबित

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, गरियाबंद में नाले के तेज बहाव में फंसी यात्री बस

बालोद में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 घायल रायपुर रेफर