बलौदाबाजार हिंसा के बाद दुर्ग कलेक्ट्रेट बना छावनी, परिसर के चप्पे-चप्पे में तैनात किया पुलिस जवान, जानिए क्यों बनी ऐसी स्थिति

बलौदाबाजार हिंसा के बाद दुर्ग कलेक्ट्रेट बना छावनी, परिसर के चप्पे-चप्पे में तैनात किया पुलिस जवान, जानिए क्यों बनी ऐसी स्थिति

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. बलौदाबाजार हिंसा के बाद मंगलवार को दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया वहीं बैरिकेट्स भी लगा दिए गए। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार सुबह सतनामी समाज के लोग बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देने आने वाले हैं। जिसके बाद एसपी ने पूरे परिसर में बल तैनात करवा दिया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक परिसर के चप्पे-चप्पे में पुलिस जवान तैनात रहे।’

अप्रिय स्थिति से निपटने तैयार थे जवान
दुर्ग शहर एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि बलौदाबाजार की घटना से सबक लेते हुए एहतियात के तौर पर जवानों को कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात किया गया था। ऐसी सूचना मिली थी कि सतनामी समाज के लोग घटना के बाद प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेंगे। इसलिए किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जवानों को तैनात किया गया था। दोपहर तीन बजे बाद जवानों को हटा लिया गया। समाज से जुड़ा कोई भी संगठन ज्ञापन सौंपने नहीं पहुंचा था।

Related posts

गणेश विसर्जन, दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्ट, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री

दुर्ग केंद्रीय जेल में खुली जेल की शुरुआत, छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 बंदियों को मिलेगा नया अवसर

राजनांदगांव जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, कलेक्टर और SP से शिकायत