डोंगरगढ़ में शांति भंग करने वाले उमेश पाण्डे पर कार्रवाई

धारा 170/126/135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उमेश पाण्डे को न्यायालय में पेश किया गया

राजनांदगांव.  डोंगरगढ़ शहर में शांति भंग करने वाले उमेश पाण्डे (23, निवासी दंतेश्वरी पारा) के खिलाफ पुलिस ने धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की और उसे माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया।

डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को करीब 15:30 बजे पुराना बस स्टैंड, खैरागढ़ रोड के पास आरोपी उमेश पाण्डे हो-हल्ला कर और अक्रोशित होकर लड़ने-झगड़ने पर उतारू हो गया। मौके पर उपस्थित आवेदक दलजीत सिंह और अन्य नागरिकों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अतिक्रमण जारी रखा।

पुलिस कार्रवाई और निगरानी

पुलिस अधीक्षकअंकिता शर्मा के निर्देश में अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना डोंगरगढ़ में लगातार पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और होटल/ढाबा चेकिंग की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना डोंगरगढ़ या हेल्पलाइन पर दें।

Related posts

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने झांसी जाते समय हुआ हादसा

CGPSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव की जमानत खारिज की